उत्तर प्रदेश

लखनऊ में इलीगल वेपन के कारखाने का भंडाफोड़, 7 एयरगन, 3 पिस्टल, देशी तमंचे, एक राइफल के साथ 68 वर्षीय गिरफ्तार

Lucknow News : लखनऊ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी में लिप्त एक 68 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सलाऊद्दीन उर्फ लाला नामक यह आरोपी मिर्जागंज क्षेत्र में स्थित अपने घर के पास सिनेमा हॉल के परिसर में अवैध रूप से देशी हथियारों का निर्माण कर रहा था और इन्हें बाजार में बेचने का धंधा चला रहा था।

पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना मलिहाबाद और रहीमाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पूर्व पिक्चर हॉल के निकट एक व्यक्ति अवैध असलहे का कारोबार कर रहा है और खरीदारों का इंतजार कर रहा है। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को 315 बोर के आठ जिंदा कारतूसों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

घर पर बना रहा था हथियार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने घर पर हथियार निर्माण की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक पूरा अवैध हथियार निर्माण कारखाना मिला, जहां से 7 एयरगन, 3 पिस्टल, देशी तमंचे, एक राइफल और कुल 128 विभिन्न बोर के कारतूस बरामद हुए। इसके अतिरिक्त हथियार निर्माण के उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार और प्रतिबंधित हिरण की खाल भी जब्त की गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद सामान में 2000 रुपये नकद, 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी और हथियार तैयार करने के विभिन्न उपकरण भी शामिल हैं। यह मामला आयुध अधिनियम की धारा 3/4, 5/25 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराध और हथियारों होने की जांच कर रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

15 minutes ago

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

42 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

1 hour ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

2 hours ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago