Kala Hiran Film Controversy: फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म में सलमान खान की जिंदगी से जुड़े चर्चित काला हिरण केस को दिखाने की बात कही जा रही है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही मामला और गरमा गया, जिसके बाद सलमान खान की ओर से इसके प्रदर्शन और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई। उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कोर्ट में दलील दी गई कि मीडिया में सलमान खान के खिलाफ कथित रूप से मानहानि करने वाले बयान लगातार फैलाए जा रहे हैं, जिसके चलते फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। वकील ने यह भी बताया कि फिल्म ‘काला हिरण’ का ट्रेलर तय समय से पहले, यानी 20 जून के बजाय शुक्रवार सुबह ही जारी कर दिया गया।
सलमान खान के वकील ने उठाए गंभीर सवाल
सलमान खान की ओर से वकील निजाम पाशा ने कोर्ट में दलील दी कि हाई कोर्ट पहले ही उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा का आदेश दे चुका है, इसके बावजूद फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टर में दिखाया गया किरदार सलमान खान से मिलता-जुलता है और उसी तरह का नीला ब्रेसलेट भी पहने हुए है। वकील ने कहा कि फिल्म में काले हिरण केस से जुड़े संवेदनशील मामलों को दर्शाया गया है, जिनमें से अधिकांश मामलों में सलमान खान को राहत मिल चुकी है और एक मामला अभी भी अदालत में लंबित है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…