केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ होंगे। वह मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून को पदभार संभालेंगे। फिलहाल वह 1 अप्रैल से उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन मिला था। करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने विभिन्न भौगोलिक और संघर्षपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है, जिसमें आतंकवाद-रोधी अभियान भी शामिल हैं। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, मैदानी इलाके में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स की कमान संभाली है।
लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर का नेतृत्व किया। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की निगरानी की। बाद में वह दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) रहे और दो ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हुए।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक स्वतंत्र आर्मर्ड ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के ऑपरेशंस ऑफिसर, सेना मुख्यालय में असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी, दक्षिण-पश्चिमी कमान में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (ऑपरेशंस) तथा डायरेक्टर जनरल डिसिप्लिन, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दी हैं।
सरकार के अनुसार, रणनीतिक योजना और क्षमता विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कर्नल कैपेबिलिटी डेवलपमेंट (मैकेनाइज्ड फोर्सेज), ब्रिगेडियर पर्सपेक्टिव प्लान्स एंड एक्विजिशन और अतिरिक्त महानिदेशक क्षमता विकास जैसे पदों पर रहते हुए भारतीय सेना की लॉन्ग-टर्म इंटीग्रेटेड पर्सपेक्टिव प्लान और व्यापक आधुनिकीकरण कार्यक्रमों में अहम योगदान दिया।
शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने जूनियर कमांड कोर्स में प्रथम स्थान हासिल किया और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में बेस्ट ऑल-राउंड स्टूडेंट ऑफिसर मेडल प्राप्त किया। वह हायर कमांड कोर्स और प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। इसके अलावा उन्होंने पेरिस में कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी भाग लिया है।
ये भी पढ़े: पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ Rahul Gandhi का अभियान, धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…