देश

कंधमाल में पुल का अभाव, जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण

Odisha News : ओडिशा के कंधमाल जिले के बालिगुड़ा ब्लॉक के कदमाहा गांव के आदिवासी ग्रामीणों की ज़िंदगी आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। यहां के लोगों को रोजाना अपनी जान दांव पर लगाकर बुधा नदी पार करनी पड़ती है, क्योंकि गांव को जोड़ने के लिए अब तक कोई पुल या पक्का मार्ग नहीं बनाया गया है।

छाती तक पानी और बच्चों को बर्तनों बैठा कर नदी पार

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण छाती तक पानी में उतरकर नदी पार कर रहे हैं। उनके सहारे के लिए केवल एक पतली रस्सी है, जिसे पकड़कर वे किसी तरह संतुलन बनाए रखते हैं। इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कई वयस्क छोटे बच्चों को धातु के बर्तनों में बैठाकर नदी के उस पार पहुंचा रहे हैं, ताकि वे बहाव में न बह जाएं।

कई लोगो को खामियाज़ा भुगतना पड़ा

पुल के अभाव का खामियाज़ा क्षेत्र के करीब 100 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी भीगते हुए नदी पार करते हैं, जिससे कई बार वे बीमार पड़ जाते हैं।

काफी वर्षों से निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी। न तो जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कदम उठाया है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की गई है।

ये भी पढ़े - Cyclone Montha : बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहा खतरा, इन राज्यों में अलर्ट जारी, सेना की टीम तैनात

फिलहाल, स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्थायी पुल नहीं बनता, तब तक उन्हें इस खतरनाक रास्ते से होकर ही अपने दैनिक कार्यों के लिए नदी पार करनी होगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

10 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

29 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

56 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

57 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago