Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 : 25 अक्टूबर से छठ के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पहला दिन नहाय खाय के साथ शुरु हुआ। छठ महापर्व के दूसरे दिन पर खरना पूजन होती है, जिसे बेहद ही महत्तपूर्ण माना जाता है। चार दिन चलने वाले इस पूजा का विशेष महत्तव बिहार में है। वहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं।
शहर के प्रमुख पूजा स्थलों गौर सिटी के लेक व्यू पार्क और चेरी काउंटी सोसाइटी के सामने स्थित नेफोवा घाट पर इस वर्ष छठ पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। स्थानीय कमेटियों के अनुसार, घाटों की मरम्मत, सफाई और सौंदर्यीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पारंपरिक धार्मिक आस्था को और पवित्रता देने के लिए घाटों पर गंगाजल से शुद्धिकरण के साथ ही कन्नौज के गुलाब जल का प्रयोग किया जाएगा। वहीं रंगीन रोशनी से घाट की सजावट की जाएगी, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय दिखाई देगा।
नेफोवा घाट पर पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आनंद और सुविधा के लिए घाट पर एक विशाल LED स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में उपस्थित लोग कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।
गौर सिटी के लेक व्यू पार्क में छठ पूजा को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। गौर सिटी छठ पूजा समिति ने लगभग 250 महिलाओं के खड़े होकर अर्घ्य देने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की है। 27 अक्टूबर की संध्या को बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका साधना अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे स्थानीय समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
लाइव प्रसारण किया जाएगा
गौर सिटी-1 टाउनशिप के निवासी भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकें, इसके लिए मार्केट क्षेत्र में बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां से आयोजनों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बार छठ पूजा को लेकर उत्साह पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…