kangna Ranaut: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू, राखी सावंत और योग गुरु रामदेव पर निशाना साधा है। कंगना ने सोमवार को कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह या ज्ञान नहीं सुनना चाहतीं, जिन्हें वह खुद असफल मानती हैं। उन्होंने इन लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने आशुतोष राणा और सोनू सूद पर उन्हें ‘तरीका सीखने’ की सलाह देने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने राखी सावंत पर अपने चरित्र को लेकर टिप्पणी करने और तापसी पन्नू पर अपने माता-पिता का अपमान करने का आरोप भी लगाया। कंगना ने कहा कि अगर इन लोगों ने उनकी सफलता का एक फीसदी भी हासिल नहीं किया है, तो वह उनका कोई ज्ञान नहीं सुनेंगी। उन्होंने दो टूक कहा, “पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाएं।”
कंगना रनौत ने योग गुरु रामदेव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामदेव ने “हर मर्यादा लांघ दी है” और एक महिला को लेकर उनकी टिप्पणी से पूरा समाज शर्मसार है। कंगना ने कहा कि महिलाओं के बारे में अपनी सोच पर रामदेव को विचार करना चाहिए। इससे पहले भी कंगना ने कहा था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कभी झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं पड़ी, इसलिए रामदेव को उन्हें चरित्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…