National Teachers Award 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को 21 शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित करेंगी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पुरस्कार पाने वालों में केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों के 12, राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के 5 और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 4 शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में 21 शिक्षकों और फैकल्टी सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित करेंगी। पुरस्कार पाने वालों में 17 शिक्षक विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से हैं, जबकि 4 पॉलिटेक्निक संस्थानों से चुने गए हैं।
इस सूची में IIT, IISER, BITS पिलानी समेत देश के कई प्रमुख संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में IIT रुड़की की प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल, IIT हैदराबाद के प्रोफेसर कीर्ति चंद्र साहू, BITS पिलानी के प्रोफेसर विनय चमौला और IIT भुवनेश्वर के डॉ. श्रीकांत गोल्लापुड़ी समेत 21 शिक्षक शामिल हैं। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…