Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV ने एक साथ छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज में शाम करीब 4:35 बजे सड़क पर सामान्य यातायात दिखाई देता है। अचानक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार और साइकिल चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर कई बार पलटा और करीब 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। कार इसके बाद भी नहीं रुकी और दो ई-रिक्शा तथा एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इनमें से एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया।
हादसे में घायल लोगों में ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि कार की रफ्तार करीब 100-120 किमी प्रति घंटा थी और चालक संभवतः नशे में था। सूचना मिलने पर सलेम तबरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़े: PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…