Saturday, Sep 26

होम = Cover Story Big = लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV ने एक साथ छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टक्कर से हवा में उछला बाइक सवार

CCTV फुटेज में शाम करीब 4:35 बजे सड़क पर सामान्य यातायात दिखाई देता है। अचानक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार और साइकिल चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर कई बार पलटा और करीब 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। कार इसके बाद भी नहीं रुकी और दो ई-रिक्शा तथा एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इनमें से एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया।

हादसे में घायल लोगों में ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि कार की रफ्तार करीब 100-120 किमी प्रति घंटा थी और चालक संभवतः नशे में था। सूचना मिलने पर सलेम तबरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़े: PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग