Patna Students Protest: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। मार्च करते हुए छात्र जेपी गोलंबर पहुंच गए हैं, जहां पहले से भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं और कुछ छात्र डाक बंगला की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
छात्रों ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इससे पहले सोमवार को छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत हुई थी। बैठक के बाद छात्र नेता गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे, जहां सौरभ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छात्रों ने विभाग के सामने अपनी मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कुछ मांगों पर सहमति जताते हुए उन पर कार्रवाई का भरोसा दिया है
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने BPSC भर्ती में संविदा कर्मियों को मिलने वाले अतिरिक्त वेटेज को पूरी तरह खत्म करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने BPSSC अध्यक्ष के.एस. द्विवेदी की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…