Delhi Rain News: दिल्ली में सोमवार के बाद मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। लगातार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली के कई हिस्सों में 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अयानगर में सबसे ज्यादा 101.9 मिमी बारिश हुई, जबकि रिज में 100.4 मिमी, सफदरजंग में 99.1 मिमी और लोधी रोड में 98.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम में भी सुबह 8 बजे तक 68 मिमी बारिश दर्ज हुई।
भारी बारिश के बाद लुटियंस दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। अशोका रोड, रायसीना रोड, RML अस्पताल के आसपास, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस में सड़कें जलमग्न रहीं। जलभराव के कारण कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यातायात प्रभावित हुआ।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…