हरियाणा

राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 2 महीने बाद फिर जेल से बाहर

Ram Rahim Furlough: बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दी है। राम रहीम मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और आठ गाड़ियों के काफिले के साथ सिरसा डेरा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी।

इस साल पहले ही 70 दिन की पैरोल मिल चुकी

गुरमीत राम रहीम को इस साल जनवरी में 40 दिन और मई में 30 दिन की पैरोल मिल चुकी है। वह 25 जून को जेल वापस लौटा था। अब उसे 21 दिन की फरलो दी गई है। हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर्स एक्ट 2022 के तहत कैदियों को साल में तय अवधि की पैरोल और फरलो का प्रावधान है। फरलो को टुकड़ों में नहीं लिया जा सकता, लेकिन पात्र कैदी इसे अपनी सुविधा के अनुसार ले सकता है।

9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जनवरी में मां की बीमारी का हवाला देकर गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। 2017 में सजा के बाद से वह अब तक 17वीं बार जेल से बाहर आया है और 430 से ज्यादा दिन जेल से बाहर रह चुका है। राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा मिली है, जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

21 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

38 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

57 minutes ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

1 hour ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

2 hours ago