Kanpur: 63 वर्षीय कारोबारी विनीत मीनोचा पर चाकू से 26 वार किए गए। पुलिस के अनुसार, पूर्व घरेलू कर्मचारी विशाल और उसके साथी राज किशोर ने हत्या को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद शालू की कथित भूमिका सामने आई। विशाल ने पुलिस को बताया कि शालू ने हत्या के लिए ₹6 लाख देने की पेशकश की थी।
पुलिस का दावा है कि हत्या के दौरान शालू फोन पर आरोपियों को निर्देश दे रही थीं। जांच में पार्टी की टाइमलाइन, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और आरोपियों के बीच हुई बातचीत खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि पार्टी में जाना उनकी भूमिका छिपाने की रणनीति थी।
36 वर्षीय शालू ने शुरुआत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन बाद में कथित तौर पर हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, वह देर रात पार्टी करने पर रोक और घर में CCTV निगरानी से नाराज थीं। उनका दावा था कि घरेलू खर्च के लिए भी उन्हें ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को देर से घर लौटने पर शालू की ससुर से बहस हुई। इसके बाद उन्होंने विशाल को ₹6 लाख की सुपारी दी। रविवार को ₹2 लाख दिए गए और बाकी रकम 15 दिन बाद देने का वादा हुआ। उन्होंने विशाल को घर की डुप्लीकेट चाबी भी दी।
शुक्रवार को शालू ने कथित तौर पर विशाल को घर बुलाकर हत्या की योजना तय की। शनिवार को शालू, उनके पति और बच्चा पार्टी के लिए निकले। इसके बाद विशाल और राज किशोर घर पहुंचे। शालू ने गार्ड से कहा कि दोनों दवा देने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, पहले बुजुर्ग को दम घोंटकर मौत को हार्ट अटैक दिखाने की योजना थी, लेकिन दोनों ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। रात करीब 3 बजे शालू और उनके पति लौटे तो विनीत बेडरूम में खून से लथपथ मिले।
ये भी पढ़े: मुंगेर में शराब माफियाओं का उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, सब-इंस्पेक्टर समेत 5 घायल; 3 गिरफ्तार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…