दुनिया

कपिल शर्मा के ‘Caps Cafe’ पर एक बार फिर फायरिंग, गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Kapil Sharma Threat: कनाडा के सरे में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग हुई है। गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। साथ ही पोस्ट में कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर रिंग नहीं सुनी तो अगली बार मुंबई में हमला करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

दरअसल, गोलीबारी के बाद गोल्डी ढिल्लों नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, “जय श्री राम. सतश्रीअकाल. राम राम सारे भाइयों को. आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे..सरे में फायरिंग हुई है इसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं।”

‘रिंग नहीं सुनाई दी तो करनी पड़ी कार्रवाई’

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है, “इसको हमने कॉल की थी इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे।” शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस कपिल शर्मा को धमकी देने वाले इस पोस्ट की जांच कर रही है।

6 राउंड की गई फायरिंग

कपिल शर्मा के कैफे पर इस बार 6 राउंड फायरिंग (Kapil Sharma Threat) की गई है। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। हमले के बाद सरे की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैप्स कैफे पर एक महीने के अंदर ये दूसरा हमला हुआ है। पिछली बार हुई फायरिंग में वहां की पुलिस अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें: “ब्यूरोक्रेसी को तो काम रोकने का बहाना…”, सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर भड़के AAP विधायक

एक महीने पहले कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। उस वक्त भी हमलावरों ने अपना एक वीडियो जारी किया था। हालांकि हमले के 10 दिन के बाद ही कैफे फिर से खुल गया था। पिछली बार हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य और भारत के मोस्ट वांटेड व्यक्तियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।

यह भी देखें: India America Tariff War: इन वजहों से Donald Trump ने भारत पर लगाया भारी टैरिफ?

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

15 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

24 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

26 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

41 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

49 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

57 minutes ago