दिल्ली/NCR

दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना, आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए वीकेंड पर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा

दरअसल, गुरुवार को राजधानी (Delhi Weather) का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। 8 अगस्त को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक की भी संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में बुजुर्ग को जलाने की कोशिश, लेखपाल और कानूनगो पर गिरी गाज

वहीं, 9 अगस्त को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 9 से 13 अगस्त के बीच दिल्ली में लगातार बारिश के आसार हैं। 10 और 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 12-13 अगस्त को तापमान गिरकर अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी देखें: Asim Munir US Visit: Trump से फिर मुलाकात करेंगे Munir, क्या चल रहा है पाकिस्तान-अमेरिका के बीच !

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago