उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में बुजुर्ग को जलाने की कोशिश, लेखपाल और कानूनगो पर गिरी गाज

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जमीन विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने एक बुजुर्ग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बुजुर्ग के झुलसते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। वहीं इस विवाद में एक महिला भी झुलसकर गंभीर रुप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बुजुर्ग को किया गया रेफर

बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए (UP News) रेफर किया गया। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर न्याय दिलाने की बात कही।

अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम

दरअसल, खुशीपुरा गांव में एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक और गांव के ही रहने वाले (UP News) सत्यभान पुत्र जयपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। प्रशासन की टीम जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इस टीम में नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल भी शामिल था। वहीं मामले में नायब तहसीलदार और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।

यह भी पढ़ें: “ब्यूरोक्रेसी तो काम रोकने का बहाना…”, सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर भड़के AAP विधायक

वहीं, मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए और एक बुजुर्ग संदिग्ध (UP News) रूप से आग की लपटों में घिर गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चेतन मलिक और उसके साथियों ने विवाद के दौरान जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

यह भी देखें: NDA Meeting: उपराष्ट्रपति को लेकर NDA की रणनीति पूरी! Rijiju ने किया बड़ा इशारा |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago