दिल्ली/NCR

“ब्यूरोक्रेसी को तो काम रोकने का बहाना…”, सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर भड़के AAP विधायक

Delhi News: बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने गुरुवार को विधानसभा में दिल्ली सरकार के अफसरों पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह एक जिलाधिकारी को फोन कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया जा रहा है। संजीव झा ने आगे कहा कि ऐसे तमाम अफसरों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा जारी आदेश का बहाना मिल गया है।

पूरी तरह से गलत है ये आदेश

विधायक ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह से गलत है। वैसे भी ब्यूरोक्रेसी चुने हुए जनप्रतिनिधियों के काम को रोकने के लिए बहाने ढूंढती रहती है। यह आदेश सदन की अवमानना भी करता है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष (Delhi News) से अपील है कि वह सरकार को अपना आदेश वापस लेने के लिए कहें।

विधायक ने उठाया मुद्दा

बता दें कि दिल्ली विधानसभा (Delhi News) का मानसून सत्र चल रहा है। चौथे दिन गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर इस तरह से कार्यकारिणी विधान मंडल को कंट्रोल करने लगेगा, तो जनतंत्र की पूरी परिभाषा ही खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में भारी जलभराव, ट्रैक्टर से घर जाती नजर आईं कुलपति

संजीव झा ने आगे कहा कि कोई भी ऐसा आदेश जिससे विधान मंडल (Delhi News) को नीचा दिखाने की कोशिश की जाए, चूंकि जनतंत्र में जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है और जनतंत्र व संविधान में सबसे सुप्रीम जनता है। ऐसे में जनता की इच्छा का अपमान करना, संविधान का अपमान करने के बराबर है।

यह भी देखें: INDIA Alliance Meeting: राहुल के घर INDI गठबंधन की डिनर पार्टी, SIR समेत बड़े मुद्दों पर चर्चा | Top

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago