उत्तर प्रदेश

मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में भारी जलभराव, ट्रैक्टर से घर जाती नजर आईं कुलपति

Viral News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में जलभराव का वीडियो सामने आया है। जलभराव की स्थिति ऐसी हो गई कि कुलपति को ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौटना पड़ा। भारी बारिश के कारण यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आवास में करीब एक फीट तक पानी भर गया। साथ ही जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते परिसर में भी पानी भर गया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को हो रही परेशानी

पानी भरने से विश्वविद्यालय प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी में जलभराव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral News) हो रहा है। दरअसल, सहारनपुर में तीन दिन लगातार हुई है जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यक्त हो गया है। कई इलाकों से जलभराव की तस्वीरें भी सामने आईं, लेकिन इस बार के वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: Apple के सीईओ ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, 24 कैरेट गोल्ड से बना खास तोहफा किया गिफ्ट

बता दें कि मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर के पुवारका में स्थित है, जहां ड्रेनेज सिस्टम सही न हो पाने के कारण यूनिवर्सिटी के कई ब्लॉक में जलभराव हो गया है। इसकी वजह से विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वाई. विमला को ट्रैक्टर पर सवार (Viral News) होकर घर जाना पड़ा। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी के कुछ दफ्तरों और आवासीय परिसर में भी पानी भर गया है। जिसकी वजह से फर्नीचर भी तैरते नजर आए।

यह भी देखें: MP Sudha Chain Snatching : दिल्ली में महिला सांसद से चैन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

5 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago