मध्य प्रदेश

कटनी में सनसनी! दिनदहाड़े बजरंग दल नेता नीलेश रंजक की गोली मारकर हत्या, गुस्से में उबला शहर

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े बजरंग दल के नेता नीलेश रंजक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नीलेश रंजक किसी काम से बाहर निकले थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने की सड़क जाम

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कटनी पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और हमलावरों की तलाश में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

सामाजिक गतिविधियों में थे सक्रिय

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नीलेश रंजक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी। ऐसे में उनकी दिनदहाड़े हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे की वजहों की पड़ताल कर रही है क्या यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। कटनी की गलियों में फिलहाल सन्नाटा पसरा है, और शहर गुस्से और ग़म दोनों में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़े – अमरोहा में महिला की गला रेतकर हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

42 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago