Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 26 जून की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एलपीजी (LPG) से भरा टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। घटना सुबह करीब 6:40 बजे हुई थी और अब इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि दो टैंकर टोल प्लाजा की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सीधे टोल बूथ में घुस गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके कुछ ही क्षण बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें लगभग दो किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।
हादसे में 40 वर्षीय टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे और टोल प्लाजा कर्मचारी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य टोल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। आग की चपेट में आकर टोल प्लाजा के पास खड़ी 16 मोटरसाइकिलें और दो कारें पूरी तरह जल गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही जिले की सभी दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गईं और काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए कुछ समय तक वाहनों को बिना टोल शुल्क के गुजरने दिया गया। हादसे की वजह जानने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक जांच टीम बनाई गई है।
ये भी पढ़े: Mumbai: भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जलभराव और बाढ़ का बढ़ा खतरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…