Kedarnath Yatra News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलबा आने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, रविवार को केदारनाथ के चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और बोल्डर नीचे आ गिरे। इस दौरान वहां से गुजर रहे 65 वर्षीय श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ऊखीमठ निवासी मदन मोहन तिवारी के रूप में हुई है।
लगातार बारिश और मलबा आने से केदारनाथ पैदल और सड़क मार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा फिलहाल रोक दी है। केदारनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है वहीं, केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को जंगलचट्टी में रोक दिया गया है। मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
प्रशासन और पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि जब तक यात्रा मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो जाता और आधिकारिक अनुमति नहीं मिलती, तब तक कोई भी यात्री आगे न बढ़े। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। मौसम सामान्य होने और रास्तों को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही केदारनाथ यात्रा को दोबारा सुचारू किया जाएगा।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…