Keralam: केरल के कन्नूर जिले में एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बेहोश हुए 18 महीने के देवांश शौर्य की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर अंजलि पोडुवल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा में जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य के लिए अधिकतम तीन महीने की सजा का प्रावधान है।
एरामम-कुट्टूर निवासी टी. सूरज और विजिशा के इकलौते बेटे देवांश के होंठ पर 5 जुलाई को घर के बाहर खेलते समय गिरने से चोट लग गई थी। पहले उसे मथमंगलम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे पय्यानूर के बेबी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां एनेस्थीसिया देकर उसके घाव पर टांके लगाए गए। इसी दौरान वह कथित तौर पर बेहोश हो गया।
बाद में उसे बेबी मेमोरियल अस्पताल, कन्नूर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।
बेबी मेमोरियल अस्पताल ने मेडिकल लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल के अनुसार, एनेस्थीसिया देने के तुरंत बाद बच्चे को अप्रत्याशित कार्डियक अरेस्ट आया। उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और बेहतर इलाज के लिए कन्नूर अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल का कहना है कि सही दवा और उपचार के बावजूद एनेस्थीसिया के बाद जटिलताएं हो सकती हैं। सभी स्वीकृत चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और बच्चे की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…