Kerala Congress CJI Controversial Post: केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ की गई विवादित पोस्ट पर पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा। सोमवार को पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद इसे हटा दिया गया। मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है।
सनी जोसेफ ने कहा कि विवादित पोस्ट केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) नेतृत्व की जानकारी, सहमति या परामर्श के बिना की गई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी इसकी जांच करेगी कि किन परिस्थितियों में यह पोस्ट की गई। जोसेफ ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस को कोई असहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचार केपीसीसी नेतृत्व का आधिकारिक रुख नहीं हैं।
CJI के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए, जबकि सिद्धार्थ यादव ने कहा कि चुनाव हारने पर पार्टी निर्वाचन आयोग और फैसले खिलाफ आने पर न्यायपालिका को निशाना बनाती है। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब CJI के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
केरल कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विवादित पोस्ट साझा की थी। इसमें प्रधान न्यायाधीश से कहा गया, “प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका विषय नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका स्थान लेने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके।” पोस्ट सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और सोशल मीडिया पर पार्टी की आलोचना होने लगी।
ये भी पढ़ें: केरल विधानसभा में आज CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, चुनाव आयोग पर बढ़ा दबाव
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…