Prithvi Shaw Aakriti Agarwal Patch Up: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक बार फिर नया मोड़ आया है। इसी साल सगाई करने के बाद दोनों ने करीब छह महीने में अलग होने का फैसला कर लिया था। आकृति ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी थी। अब दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।
आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने के फैसले पर कहा कि वह पहले लिए गए फैसले और उससे हुए दुख की जिम्मेदारी लेती हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों ने खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर साथ रहने का निर्णय लिया। आकृति के मुताबिक, वे दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं। उन्होंने नई शुरुआत का जिक्र करते हुए लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने की अपील की और कहा कि इस बार उनका भविष्य आपसी समझ, भरोसे और प्यार से तय होगा।
पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेटर हैं, जबकि आकृति अग्रवाल अभिनेत्री हैं और तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ में नजर आ चुकी हैं। दोनों ने 8 मार्च 2026 को धूमधाम से सगाई की थी। हालांकि, करीब छह महीने बाद 17 सितंबर को आकृति ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: करोड़ों में बिके लेकिन नहीं मिला मौका, IPL 2026 में बेंच पर बैठे रहे बड़े खिलाड़ी
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…
View Comments