Kerala New CM: केरल की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने सहयोगी दलों और वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की बातचीत के बाद यह अहम निर्णय लिया।
2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के पीछे वीडी सतीसन की रणनीति को बड़ी वजह माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विपक्षी वाम मोर्चे पर लगातार तीखे हमले किए और जनता के बीच सक्रिय मौजूदगी बनाए रखी। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है।
वीडी सतीशन लंबे समय से केरल की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह परावूर विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाए रखने और राज्य में पार्टी की पकड़ कायम रखने में उनकी अहम भूमिका रही है।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। सतीसन केरल स्टूडेंट्स यूनियन और यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। संगठन पर मजबूत पकड़ और आक्रामक भाषण शैली के कारण उनकी अलग पहचान बनी। वर्ष 2021 से 2026 तक उन्होंने केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…