Cover Story Global

US में केरल की 2 महिलाओं की अलग-अलग घटनाओं में मौत, कॉमन फ्रेंड गिरफ्तार

Kerala Women Killed in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 28 अगस्त को केरल की दो महिलाओं की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे की जानकार थीं और उनकी कॉमन फ्रेंड 32 वर्षीय अनिला को मामले में गिरफ्तार किया गया है। मृतकों की पहचान त्रिशूर की 35 वर्षीय अंजना हरी और तिरुवनंतपुरम की 40 वर्षीय ऐन मैरी मैथ्यू के रूप में हुई है। हत्या का मकसद अभी सामने नहीं आया है।

ओणम समारोह के अगले दिन हुईं मौतें

परिजनों के मुताबिक, तीनों महिलाएं घटना से एक दिन पहले साथ थीं। उन्होंने ओणम समारोह में हिस्सा लिया और बाद में थिएटर में फिल्म देखी। अगले दिन अंजना की मिलपिटास में एक पार्किंग लॉट में वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि ऐन अपने सैन जोस स्थित अपार्टमेंट में मृत मिलीं। दोपहर के करीब पुलिस को हिट-एंड-रन की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीले रंग की SUV टक्कर के बाद मौके से निकल गई। पुलिस को गंभीर रूप से घायल एक महिला मिली, जिसे घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पास की पार्किंग में क्षतिग्रस्त SUV मिली और उसके ड्राइवर अनिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन परिवार ने उसकी पहचान अनिला के तौर पर की।

एक की चाकू से हत्या, दूसरी की कार से टक्कर

अंजना के परिवार को पहले दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की जानकारी दी गई थी, बाद में उनकी मौत का पता चला। दूसरी ओर, ऐन के पति जैकब को अंजना की मौत की खबर मिलने पर उनके अपार्टमेंट जाने के बाद ऐन का शव मिला। परिजनों के अनुसार, ऐन को चाकू मारा गया था और इसके बाद कथित तौर पर अनिला ने अपनी कार से अंजना को टक्कर मारी। हालांकि, दोनों घटनाओं का पूरा क्रम पुलिस जांच में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कुछ रिश्तेदारों ने दावा किया कि अनिला की हाल में नौकरी चली गई थी, जबकि ऐन को घटना से करीब दो सप्ताह पहले नौकरी और वर्क परमिट मिला था। हालांकि, पुलिस ने रोजगार या आर्थिक परेशानी को हत्याओं से जोड़ने की पुष्टि नहीं की है।

कौन थीं अंजना और ऐन?

अंजना स्कूल टीचर थीं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति विजेश और छह साल की बेटी वामिका के साथ रहती थीं। परिवार 2021 में कैलिफोर्निया गया था और अंजना 2023 में आखिरी बार केरल आई थीं। ऐन अमेरिका के एक स्कूल में कंप्यूटर टीचर थीं। उनके पति जैकब और 12 वर्षीय एंड्रीसा व 5 वर्षीय एलिसा हैं।

शव केरल लाने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को के महावाणिज्य दूत से बात कर शवों को केरल लाने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार एजेंसियों को जरूरी दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जांच के चलते अमेरिकी अधिकारी शवों को अपने पास रख सकते हैं, इसलिए परिवारों को शव कब मिलेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद हत्या का मकसद और घटनाओं की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: BRICS Summit से पहले दिल्ली के लग्जरी होटल हुए फुल, एक रात का किराया ₹20 लाख तक पहुंचा

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago