Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों समेत कई डिजिटल और अन्य सबूत शामिल किए गए हैं। चार्जशीट में दावा किया गया है कि हत्या की कथित साजिश तैयार करने के दौरान इंटरनेट और गूगल सर्च का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। चार्जशीट में एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह होने का दावा भी किया गया है।
चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल ने हत्या के तरीकों से जुड़ी कई चीजें गूगल पर सर्च की थीं। इनमें 'Death Cap Mushroom India', 'Who Hit Preeti Singh', 'Sonam Case' और 'Who kill Family by Mushroom' जैसे सर्च शामिल होने का दावा किया गया है। इसके अलावा आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने, लोहागढ़ और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी खोजी गई। पुलिस का दावा है कि मशरूम के जरिए हत्या करने की संभावना पर भी जानकारी जुटाई गई थी।
चार्जशीट के अनुसार, बाद में हत्या के लिए लोहागढ़ को चुना गया। 28 मई को वहां कथित तौर पर रेकी की गई और 29 मई को सोनम मर्डर केस से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया गया। 31 मई को सिया कथित तौर पर केतन को ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ ले गई। वहां संभावित घटनास्थल की तस्वीरें खींची गईं और उन्हें चेतन चौधरी को दिखाकर जगह तय किए जाने का दावा चार्जशीट में किया गया है।
चार्जशीट में दावा किया गया है कि केतन को किस तरह धक्का देना है, इसका कथित अभ्यास लुल्लानगर इलाके में किया गया था। हत्या के बाद पुलिस और आम लोगों से क्या कहना है और क्या नहीं कहना है, इसकी योजना पहले से बनाए जाने का भी आरोप है। इसके बाद 18 जून को केतन को कथित तौर पर दोबारा लोहागढ़ ले जाया गया। चार्जशीट के मुताबिक, चेतन चौधरी ने केतन को पीछे से धक्का दिया और सिया गोयल ने भी उसे घाटी की तरफ धकेला।
इस मामले के बीच केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि केतन अपने जन्मदिन पर सिया को यह टैटू दिखाकर सरप्राइज देना चाहता था। पुलिस की 5,053 पन्नों की चार्जशीट में डिजिटल डेटा, सर्च हिस्ट्री, चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों के आधार पर हत्या की कथित साजिश का पूरा घटनाक्रम दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग
Kaveri Dry Engine: भारत के स्वदेशी कावेरी ड्राई इंजन ने रूस में हाई-एल्टीट्यूड और फ्लाइट…
Rahul Gandhi Smriti Irani EC: चुनाव आयोग और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर कांग्रेस…
Kanpur: कानपुर के फीलखाना निवासी और चौक सर्राफा व्यापारी किशोर सिंह के घर 12 सितंबर…
Assam Rifles Arunachal Pradesh Attack: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह भारत-म्यांमार सीमा…
LPU Campus Violence: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 और 27…
Kolkata ED Raid: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह एक…