Tuesday, Sep 29

होम = Breaking = पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

by | Sep 29, 2026 | Breaking, Trending

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी के पास श्राद्ध कर्म की रस्म के दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। मृतकों में पिता, उनका पुत्र, भतीजा, भांजा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नदी में एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में उतरते चले गए और गहरे पानी में डूब गए।

श्राद्ध कर्म के दौरान बिगड़ा संतुलन

परिवार के लोग सुखनई नदी के किनारे श्राद्ध कर्म की रस्म निभा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। एक व्यक्ति को नदी में डूबता देखकर परिवार के दूसरे लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। देखते ही देखते एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग गहरे पानी की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

गोताखोरों ने पांचों को बाहर निकाला

गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सामने आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में गहरा दुख है।

ये भी पढ़ें: CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया’