Tuesday, Sep 29

होम = Breaking = CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया’

CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया’

Mallikarjun Kharge Voter List: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज दिल्ली के इंदिरा भवन में हो रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में चल रही बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े विवाद, एसआईआर और मौजूदा राजनीतिक हालात पर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की ‘कठपुतली’ बन गए हैं। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की ‘साजिश’ रचने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किए गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, बल्कि SIR के तहत एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र जोड़ा गया है।

‘वोटर लिस्ट में बदलाव का पूरा डेटा हो सार्वजनिक’

मीटिंग में खरगे ने मांग की कि वोटर लिस्ट में किए गए हर बड़े बदलाव से जुड़ा पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें इसकी पूरी जानकारी दी जानी चाहिए और अपील का अवसर मिलना चाहिए। खरगे ने राजनीतिक दलों को भी वोटर लिस्ट और उससे जुड़े आंकड़े समय पर आसान प्रारूप में उपलब्ध कराने की मांग की। उनका यह बयान SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस के मौजूदा विरोध के बीच आया है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का तंज, बोले- ‘जब मैं विधायक बना, वो बच्चे थे’

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट में उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा, EC ने बताई नाम हटने की वजह