Others

ईरान में खामेनेई की मौत बाद मातम; भारत में नेताओं का आया रिएक्शन; कांग्रेस सांसद ने शायराना अंदाज में खामेनेई को बताया ‘शहीद’

Reactions on the Iran Attack:  अमेरिका और इजरायल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में मातम पसरा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईरानी न्यूज़ एंकर के फूट-फूटकर रोती नजर आई। जबकि एक अन्य वीडियो में खामेनेई की मौत के बाद एक ईरानी टीवी एंकर अपने इमोशन को कंट्रोल ना कर सका और ऑन एयर ही रो पड़ा। हालांकि, ईरान ने अमेरिका और इजरायल को भारी कीमत चुकाने की धमकी दी। इस बीच भारत में भी खामेनेई की मौत पर नेताओ और शख्सियतों की प्रतिक्रियाए सामने आई हैं।

कांग्रेस सांसद ने खामेनेई को बताया 'शहीद'

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने खामेनेई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सितम की तेग से गर्दन वफा शिआरों की कटी है बर-सरे मैदॉं मगर झुकी तो नहीं।' उनके कहना का मतलब है कि वफादार लोगों के सिर मैदान-ए-जंग में काट दिए गए, लेकिन उन्होंने झुकना स्वीकार नहीं किया।" जो शायराना अंदाज में उन्हें शहीद बताया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता हाशमी ने भारत सरकार से की अपील

सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने ईरान पर हमले का विरोध किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारत को ईरान पर हमलों के खिलाफ बोलना चाहिए। US और इजराइल के ऐसे हमले के सामने चुप रहने से पूरे इलाके में अस्थिरता पैदा होने का खतरा है। मिसाइलों पर डिप्लोमेसी को हावी होना चाहिए।'

संजय हेगड़े ने कहा- कानून का उल्लंघन हो रहा है

वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने X पर लिखा, 'मुझे तानाशाही और धर्म पर आधारित देश पसंद नहीं हैं। लेकिन, अयातुल्ला खामेनेई की हत्या और प्रेसिडेंट मादुरो की किडनैपिंग, दोनों ही गलत हैं और इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन हैं। हम अब दुनिया में एक बहुत ही खतरनाक दौर में जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इंसानियत तबाही आने से पहले सत्ता में बैठे लोगों पर लगाम लगा सकेगी।'

महुआ ने कहा- अमेरिकी टैक्स के पैसों से स्कूल हो रहे नष्ट

टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान पर हमले को गलत ठहराया है। महुआ ने लिखा, 'अमेरिका टैक्स के पैसे का इस्तेमाल ईरान में छोटे स्कूली बच्चों पर बमबारी करने के लिए कर रहा है, जबकि हेल्थकेयर में इतनी कटौती कर दी गई है कि लोग इंसुलिन खरीदने के लिए GoFundMe का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोचिए क्या हुआ।'

कल्बे जवान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि खामेनेई को इजरायल और अमेरिका ने हमले में शहीद किया.  मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारे मजहब में शहादत सबसे बड़ा दर्जा है और हर मोमिन दुआ करता है कि उसे शहादत नसीब हो. उनके मुताबिक आयतुल्लाह अली खामेनेई खुद भी शहीद होने की तमन्ना जताया करते थे.

22 देशों के अरब लीग ने दी प्रतिक्रिया

ईरान के इजरायल और अमेरिका पर जवाबी हमले को 22 देशों के अरब लीग ने "शांति का समर्थन करने और स्थिरता लाने की कोशिश करने वाले देशों की संप्रभुत्ता का खुल्ला उल्लंघन बताया।"

Anamika Anand

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

16 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

50 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago