Khamenei
Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच स्थिति और ख़राब होती जा रही है। लगातार हो रहे हमले में ईरान के 639 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक अमेरिका भी किसी समय इस युद्ध में कूद सकता है। इन सबके बीच ईरान से एक चौंकाने वाली आवाज उठी है, वो भी खामेनेई के परिवार से। ईरान से निर्वासित होने के बाद फ़्रांस में रह रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के भतीजे महमूद मोरदखानी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। इस्लामिक गणराज्य के अंत के साथ ही ईरान में असली शांति आएगी।
मोर्दखानी ने कहा- "इस शासन को मिटाने के लिए कुछ भी करना ज़रूरी है। अब जब हम इतनी दूर आ गए हैं, तो यह करना ही होगा,"। 1986 में ईरान छोड़ने वाले मोर्दखानी अपने चाचा के निरंकुश शासन के कड़े आलोचक रहे हैं। उन्होंने रॉयटर्स से कहा कि इज़राइल के साथ सैन्य टकराव दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह ऐसी व्यवस्था में अपरिहार्य हो जाती है जो न झुकती है और न ही किसी तरह के सुधार को स्वीकार करती है।
उन्होंने आगे कहा कि यह जितनी जल्दी खत्म हो, उतना अच्छा है। इसका अंत इस्लामिक गणराज्य की समाप्ति के साथ होना चाहिए। अन्यथा यह एक व्यर्थ की हार होगी और मुझे अब भी विश्वास है कि शासन इसका बदला लेगा। आपको बता दें कि ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे रेजा पहलवी की तरफ से भी शासन के अंत का आह्वान किया गया है। उन्होंने खामेनेई को एक डरा हुआ चूहा बताया, जो छुपकर अंडरग्राउंड हो गया है।
बीते 6 दिनों से हो रहे युद्ध में इजरायल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं वॉशिंगटन के एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि ईरान में 639 लोगों की मौत हुई है।1300 से ज्यादा लोग घायल हैं। इजराइल ने ईरान से दो शहरों को खाली करने के लिए कहा है। IDF अराक और खोंडब में सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…