Categories: देश

गायत्री मंत्र के साथ हुआ मोदी का स्वागत, PM को देखते ही सबने जोड़े हाथ, क्रोएशिया से आया दिल छूने वाला Video

Narendra Modi Croatia Visit: अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी का गायत्री मंत्रों से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही उनके स्वागत में भारतीय कथक नृत्य किए गए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की।

मोदी ने जोड़े हाथ

प्रधाममंत्री मोदी के स्वागत के लिए क्रोएशिया के लोगों ने खास तैयारी की थी। उनके पास आने पर लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किए, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री आश्चर्यचकित हो गए। चेहरे पर मुस्कान लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोनों हाथ जोड़ लिए और उनके साथ में गायत्री मंत्र का उच्चारण करने लगे। बता दें कि क्रोएशिया जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का यह घोर विरोधी है। क्रोएशिया PM प्लेंकोविच ने कहा कि भारत में हुए आतंकी हमले पर हमने बात की। आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

क्रोएशिया में रहते हैं इतने भारतीय

आपको बता दें कि क्रोएशिया में 17 हजार से अधिक भारतीय रहते हैं। यहां पर योग और आयुर्वेद को लोग तेजी से अपना रहे हैं। यहां आने से पहले पीएम मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट में शामिल हुए थे। सम्मलेन के दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से बात की।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

5 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

1 hour ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

3 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

19 hours ago