Khan Sir At The Great Indian Kapil Show:
Khan Sir At The Great Indian Kapil Show: देश के लाखों स्टूडेंट्स के फेवरेट और ऑनलाइन पढ़ाई के मिसाल बने खान सर ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पास कभी एक समय ऐसा आया था जब उन्हें 107 करोड़ रुपये का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस फैसले के पीछे की वजह उनके पुराने संघर्ष और देश के गरीब छात्रों के लिए उनका जज्बा था।
खान सर ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा कि कोटा जैसे शहर में कोचिंग लेना उनके लिए सपना ही था, लेकिन पैसों की कमी और मुश्किल हालात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि कभी ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर सफर करना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि जुर्माने का डर हमेशा रहता था। ऐसे हालात में लाखों रुपये खर्च करके कोचिंग लेना असंभव था। उस समय ऑनलाइन पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं था, और यही वजह बनी उनके मिशन की नींव।
खान सर ने कहा कि जब उन्हें यह ऑफर मिला, तो उन्होंने अपने पुराने संघर्षों को याद किया। देश के लाखों स्टूडेंट्स आज भी उन्हीं समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनसे वह खुद गुजरे थे। इसलिए उन्होंने पैसे के बजाय सस्ती और सुलभ शिक्षा के मिशन को चुना। उन्होंने यह भी बताया कि जिस कंपनी ने उन्हें यह ऑफर दिया था, वह अब मौजूद भी नहीं है। उनका मानना है कि पैसा हमेशा साथ नहीं रहता, लेकिन शिक्षा से जुड़ा काम हमेशा लोगों की जिंदगी बदल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर की कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। उन्होंने कभी अपनी संपत्ति के बारे में खुलकर बात नहीं की, इसलिए सही आंकड़ा सामने नहीं है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत खान जीएस रिसर्च सेंटर यूट्यूब चैनल है। चैनल से उन्हें विज्ञापन, ब्रांड डील और सुपर चैट के जरिए हर महीने लगभग 10 लाख से 20 लाख रुपये की आय होती है।
खान सर की कहानी यह साबित करती है कि शिक्षा और समाज के लिए समर्पण, पैसे से भी बड़ी ताकत रखता है। उनका यह कदम लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुका है, जो उनके मिशन से जुड़कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की बेटियों को होली से पहले चार बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की महिला कल्याण योजनाएं
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…