Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के खिलाफ हुई कार्रवाई का मुद्दा संसद में उठाया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर संसद में बयान देने की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष की एक ही मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आएं और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कार्रवाई को लेकर बयान दें। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री को सदन में बयान देने के लिए क्यों नहीं कहते?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी गलतियों के कारण डरी हुई है और संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर सरकार से बयान देने की मांग कर रहा है। खड़गे ने राज्यसभा सभापति पर भी विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि संसद की कार्यवाही बाधित होने के लिए सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…