Pak Defence Minister's Statement: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोयोनिज्म (इजराइल) मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। असिफ ने आगे कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया है, जबकि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समझौता करने को तैयार था। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु ताकत को बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा की ढाल बताया।
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद नाराज भीड़ ने पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने दूतावास में तोड़फोड़ की। हिंसा में कई लोगों की जानें भी गई हैं व कई घायल हैं। इसे देखते हुए दूतावास पर सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए। वहीं, इजरालय-अमेरिका के हमले से ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा है कि नवाज शरीफ की सरकार को ट्रम्प के बनाए “बोर्ड ऑफ पीस” से बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान को शुरुआत में ही इस बोर्ड में शामिल नहीं होना चाहिए था। लोदी ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प की सरकार कई देशों पर हमले कर चुकी है और गाजा में इजराइल की कार्रवाई में उसकी भूमिका रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…