Categories: Others

कर्नाटक में बढ़े किडनैपिंग के मामले, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Kidnapping Case: कर्नाटक से ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जो बताते हैं कि राज्य में चाइल्ड किडनैपिंग बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में बच्चों के अपहरण की काफी संख्या ज्यादा बढ़ गई है. साथ ही आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में करीब 13 हजार बच्चे लापता हो गए हैं.

1300 से ज्यादा बच्चे लापता

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 और 2024 के बीच 12,790 चाइल्ड किडनैपिंग के मामले सामने आए हैं, उसके बावजूद इनमें से 1300 से ज्यादा बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया.इतना ही नहीं, किडनैप किए गए बच्चों की लिस्ट में एक चीज ज्यादा परेशान करने वाली है. यह चीज है कि जो भी बच्चे किडनैप हुए हैं उनमें ज्यादातर लड़कियां हैं.साथ ही सामने आया है कि यह बच्चे रोजाना के रूटीन की चीजें करने के दौरान गायब हुए हैं.जैस कि कोई स्कूल गया और फिर घर नहीं लौटा, कोई कोचिंग पढ़ने गया तो वो वहां से गायब हो गया. इसी तरह रोजाना के कामों के दौरान ही बच्चे गायब हुए हैं. ऐसे मामलों को लेकर पेरेंट्स का डर और भी बढ़ गया है, जो कि पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है.

बेंगलुरू से सामने आए सबसे ज्यादा केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य भर में सबसे ज्यादा किडनैपिंग के केस बेंगलुरु से सामने आए हैं. इसके बाद कई अन्य दक्षिणी जिले ऐसे हैं जो टॉप 10 में शामिल हैं. जिनमें तुमकुरु,शिवमोग्गा,मांड्या, दावणगेरे,हसन,चित्रदुर्ग और मैसूर टॉप 10 में शामिल हैं. इन जिलों में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा तादाद में बच्चे किडनैप किए गए हैं. जिसके चलते राज्य और केंद्र सरकार ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए एसटीएफ का गठन किया है.

किडनैपिंग से पेरेंट्स में चिंता

वहीं अब लगातार हो रही किडनैपिंग के चलते इस बात का संदेह भी बढ़ रहा है कि कई बच्चे मानव तस्करी,बाल मजदूरी,अंग व्यापार,यौन शोषण और जबरन भीख मांगने में शामिल संगठित आपराधिक नेटवर्क का शिकार हो गए हैं. हालांकि, पुलिस इन मामलों की जांच में जुट गई है और इस तरह के नेटवर्क पर नजर भी रख रही है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

51 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago