मनोरंजन

Kingdom: देशभक्ति, थ्रिल और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग, विजय के पावरफुल परफॉर्मेंस

Kingdom: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी हैं। विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नही कर पाई थी। वहीं अब एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हो गई हैं। इसी के साथ ‘किंगडम’ का फर्स्ट रिव्यू भी आ चुका हैं। जिसे देखकर लग रहा हैं कि एक्टर ने कई निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक किया हैं। ‘किंगडम’ एक स्पाई-थ्रिलर + सोशल ड्रामा का मिश्रण है। विजय देवरकोंडा फिल्म में एक आदर्शवादी अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक शक्तिशाली राजनीतिक और कॉरपोरेट गठजोड़ से टकराता है।

सोशल मीडिया कैसा मिल रहा हैं रिएक्शन्स

बता दें कि ‘किंगडम’ के भारत में रिलीज़ से पहले अमेरिका में प्रीमियर शो हुए थे और लोगों ने फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू शेयर किया है। ट्विटर और X पर विजय देवरकोंडा की प्रभावशाली प्रस्तुति, अनिरुद्ध की पावर, बैकग्राउंड स्कोर और गॉथम की कहानी की तारीफ़ हो रही है कुछ लोग कह रहे हैं पहला हाफ ज़बरदस्त हैं। कई उपयोगकर्ताओं ने कहा फिल्म अच्छी है,कलर ग्रेडिंग शानदार हैं।

खास क्या है?

विजय के करियर के लिए यह एक अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बन सकती है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई अच्छी रही है। कहानी एक्शन, संगीत, विज़्युअल्स और विजय की लगन इसे दर्शकों के लिए देखने योग्य बनाती है। यह फिल्म एक स्पाय थ्रिलर + सामाजिक मुद्दों के कॉम्बिनेशन जैसी रचना है, जिसमें एक आम इंसान सिस्टेमिक भ्रष्टाचार को चुनौती देता दिखता है।

ये भी पढ़े: राजकुमार राव की गैरहाजिरी पर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, धार्मिक भावना भड़काने का केस

‘किंगडम’ विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया वापसी फिल्म है, जिसे टेलीगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ एवं मलयालम में रिलीज़ किया गया। भारी पूर्व-बुकिंग के साथ, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत कर रही है। विजय की एक्टिंग, अनिरुद्ध का म्यूजिक और गॉथम तिन्ननूरी की कहानी इसे दर्शकों के लिए पॉप्युलर बना रही है, हालांकि कहानी के दूसरे हिस्से पर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुल मिलाकर, यह फिल्म विजय की करियर की बड़ी चुनौती और सफलता दोनों हो सकती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

58 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago