Breaking

केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज ने स्कूटर को मारी टक्कर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Kerala: केरल के कोच्चि में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी कार की कथित टक्कर से 55 वर्षीय स्कूटर सवार की मौत हो गई। आरोप है कि मर्सिडीज-बेंज कार एक न्यायिक अधिकारी का 17 वर्षीय बेटा चला रहा था। कार न्यायिक अधिकारी के नाम पर पंजीकृत है।

सुबह 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा

हादसा रविवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। मर्सिडीज ने उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी। घटनास्थल के वीडियो में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। हादसे के बाद नाबालिग चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने लिया ब्लड सैंपल

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के समय आरोपी के नशे में होने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुष्टि के लिए उसके खून के नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। पुलिस ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा लापरवाही से मौत का कारण बनने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

परिवार ने तेज रफ्तार का लगाया आरोप

मृतक की भतीजी ने बताया कि जयबालकृष्णन खाने का स्टॉल चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। हादसे के समय वह घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि कार तेज रफ्तार में थी, क्योंकि स्कूटर बुरी तरह टूट गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उनके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।

जज के व्यवहार पर भी उठाए सवाल

भतीजी ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में नाबालिग को कार चलाने देने पर सवाल पूछने के दौरान उसके पिता ने उनसे अपमानजनक लहजे में बात की। उन्होंने कहा कि परिवार मामले को आगे बढ़ाएगा, ताकि बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों को सबक मिले।

ये भी पढ़े: क्या राजनीति में एंट्री करेंगे साउथ सुपरस्टार धनुष? फैन क्लब का नाम बदलने के बाद 3000 महिलाओं के साथ बड़ी बैठक


Tanisha Verma

Recent Posts

ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, ‘तीसरी बार हमला किया तो नतीजा भी अलग नहीं होगा’

Iran Trump Tensions: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे…

2 minutes ago

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे बनेगी 7 KM लंबी सुरंग; जानें कब शुरू होगी सेवा

India First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो…

39 minutes ago

PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ गुलाबी रंग में क्यों उतरी पाकिस्तानी टीम? सामने आई बड़ी वजह

Pakistan Pink Jersey: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा…

1 hour ago

जयशंकर का आतंकवाद पर बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए इसे बर्दाश्त करना गलत

S Jaishankar on Terrorism: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आतंकवाद को वैश्विक शांति के…

1 hour ago

मुनव्वर फारूकी का नाम सुनते ही मुस्कुराईं आयशा खान, भड़क गए भाई! इवेंट का वीडियो वायरल

Aisha Khan Viral Video: 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान…

2 hours ago

क्या राजनीति में एंट्री करेंगे साउथ सुपरस्टार धनुष? फैन क्लब का नाम बदलने के बाद 3000 महिलाओं के साथ बड़ी बैठक

Dhanush Political Entry: दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो…

2 hours ago