IND vs SA ODI
IND vs SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में विराट कोहली ने ऐसा बल्ला घुमाया कि पूरा स्टेडियम रोमांच से भर गया। शानदार लय में खेलते हुए कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी ये क्लासिक लेकिन आक्रामक बल्लेबाज़ी भारत को विशाल स्कोर की ओर ले गई।
भारत को पांचवां झटका तब लगा जब नांद्रे बर्गर ने विराट को एक गहरी गेंद पर छकाया और रेयान रिकेल्टन ने बेहतरीन कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत किया। आउट होने के बाद भी दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं, क्योंकि कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मौकों के बादशाह हैं।
विराट कोहली ने सिर्फ 102 गेंदों में अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 83वां शतक दर्ज किया। उनकी यह पारी तकनीक और ताकत का बेहतरीन मिश्रण रही। हर रन में क्लास, हर शॉट में आत्मविश्वास और हर छक्के में किंग कोहली की पहचान छलक रही थी।
कोहली की पारी के दौरान एक रोमांचक लेकिन चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे कोहली की ओर भागा और उनके पैरों में गिर गया। मैदानकर्मी तुरंत हरकत में आए और उस फैन को मैदान से बाहर ले जाया गया। इस घटना ने कुछ देर के लिए खेल रोक दिया। विराट की यह पारी सिर्फ रन नहीं, बल्कि एक बयान है कि किंग अभी भी पूरी शान से फॉर्म में हैं।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…