क्रिकेट

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हटे: रोहित की फिटनेस पर भी सस्पेंस, 14 जून को है पहला मैच

India vs Afghanistan ODI series: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को हैमस्ट्रिंग यानी पैर की नस में खिंचाव की समस्या है, जिसके चलते उन्होंने सीरीज से नाम वापस लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बोर्ड सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाने वाले कोहली के इस फैसले ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में IPL फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस, टीम मैनेजमेंट लेगा आखिरी फैसला

कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबरने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था। बताया जा रहा है कि चोट के चलते रोहित को IPL के कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा, जिसके बाद ही उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

कोहली-रोहित की गैरमौजूदगी से वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर पड़ सकता है असर

अफगानिस्तान का भारत दौरा 6 जून से शुरू हो रहा है, जहां टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 14 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति का असर इस वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर पड़ सकता है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। दोनों ने पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे फैंस की दिलचस्पी पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago