पश्चिम बंगाल

मुझसे शादी करोगी? कोलकाता गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा

Kolkata Rape Case: कोलकाता गैंगरेप कांड के बाद एक ओर जहां लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं, तो वहीं घटना के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा उर्फ मैंगो को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। मोनोजीत के कॉलेज जूनियर्स और बैचमेट्स ने बताया कि आरोपी हमेशा लड़कियों पर न सिर्फ कमेंट करता रहता था, बल्कि वह हर लड़की से शादी के लिए पूछता था। इतना ही नहीं, वह किसी मनोरोगी की तरह सेक्स और हिंसा के लिए आतुर भी रहता था। वह लड़कियों की फोटो गलत ढंग से एडिट करके दोस्तों को भेजता था। बता दें,कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

‘रेप करने से पहले शादी करने को पूछा था’

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय छात्रा का रेप करने से पहले आरोपी ने पूछा था कि क्या वह उससे शादी करेगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि मोनोजीत कॉलेज कैंपस में कई छात्राओं से पहले भी यह सवाल पूछ चुका था। साथ ही वह लड़कियों की फोटो अपने दोस्तों को भेजा करता था। इसके अलावा महिलाओं के साथ अंतरंग संबंधों के वीडियो बनाकर भी दोस्तों को दिखाता था। लोगों के मुताबिक उसे सबकुछ रिकॉर्ड करने का फितूर रहता था। वह महिलाओं की फोटो क्लिक करके उन्हें ग्रुप में भेजता रहता था। जिसमें वह उनकी बॉडी शेमिंग करता था।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मोनोजीत के खिलाफ पहले भी(Kolkata Rape Case) छेड़खानी, हैरेसमेंट, शारीरिक उत्पीड़न और पैसों की उगाही को लेकर उसके खिलाफ कई मामले हैं। इस मामले में उसे अपनी पार्टी से भी चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन उसमें बिल्कुल भी सुधार नहीं हो रहा था। एक थर्ड ईयर के छात्र ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को भी सबकुछ पता था। इसके बावजूद सब उसे पूरा समर्थन करते थे। उसने बताया कि मैंगो और उसकी टीम छात्रों, खासतौर पर लड़कियों के लिए दहशत का पर्याय थे। मोनोजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एक शिकायत प्रभारी अध्यापक से की गई थी। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राजनीतिक प्रभाव के कारण नहीं हो पाती पढ़ाई

वहीं, एक प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई की इतनी सुविधा है, लेकिन राजनीतिक प्रभाव ने सब सत्यानाश कर डाला है। उसने कहाकि छात्रसंघ से जुड़े लोगों को मानो सबकुछ करने की छूट मिली हुई है। मोनोजीत (Kolkata Rape Case) उन सभी वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन था, जिसमें इंपॉर्टेंट नोटिस आती थीं। वह किसी को भी निकाल या जोड़ सकता था। लड़कियों की फोटो पोस्ट करना और उनके बारे में भद्दे मजाक करना, आम बात थी। इन लोगों को मिली प्रोटेक्शन की वजह से सब चुप रहते थे।

संविधान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान, कहा-इसने देश और समाज को…

जबकि, अन्य छात्रों ने बताया कि वह लोग मोनोजीत और उसकी टीम से काफी ज्यादा डरे हुए थे। उसके डर की वजह से लोगों ने कॉलेज तक जाना छोड़ दिया था। इन छात्रों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल आरजीकर कॉलेज में हुई घटना के विरोध में आयोजित ‘रीक्लेम द नाइट’ में हिस्सा लिया था। जिसके बाद म ने उन्हें बुलाया और धमकियां दीं। इतना ही नहीं, उसने कुछ लोगों की पिटाई तक की थी। वह खुलेआम लोगों से कहता था कि उसे कुछ नहीं होगा, क्योंकि उसकी पहुंच नेताओं तक है। वह कॉलेज के बॉस की तरह व्यवहार करता था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago