क्राइम

मां देती हैं सेक्स करने की ट्रेनिंग, नौवीं की छात्रा के आरोपों से फैली सनसनी

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौवीं की छात्रा ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगा दिया। छात्रा का दावा है कि उसकी मां ही उसका यौन उत्पीड़न कर रही है। उसकी मां, सेक्स करने की ट्रेनिंग देती है। छात्रा के मुताबिक मां कहती हैं कि यह ट्रेनिंग शादी के बाद पति के साथ संबंध बनाने में काम आएगी। वहीं, महिला ने अपनी बेटी के आरोपों से साफ इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मां और बहन के साथ रहती है छात्रा

जानकारी के मुताबिक, आरोप लगाने वाली छात्रा अपनी 45 वर्षीय मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। जो कि नॉर्थ बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि मां से मतभेद के चलते (Bengaluru News) छात्रा के पिता परिवार से अलग रहते हैं। वहीं छात्रा का कहना है कि उसके साथ यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस छात्रा की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। उसका दावा है कि उसने पूर्व में अपनी बेटी को डांटा है और उसकी पिटाई की है। लेकिन कभी भी अपने बेटी का यौन शोषण नहीं किया।

मुझसे शादी करोगी? कोलकाता गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा

बता दें कि घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक महिला काउंसलर स्कूल में पहुंची। यह महिला इस स्कूल में अक्सर आती रहती है। काउंसलर ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में काउंसिलिंग के दौरान छात्रा ने उसे जानकारी दी। जिसके बाद महिला काउंसलर ने पुलिस से संपर्क किया और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया। वहीं एक महिला पुलिस सादे कपड़ों में पीड़िता के घर भी गई और उससे बात की। पुलिस ने जब लड़की की बड़ी बहन से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

26 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

53 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago