Celina Jaitly News: रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही उनके पहनावे को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई, वहीं यह मामला कृति सैनन से जुड़े हालिया विवाद की याद भी दिला रहा है।
वीडियो में सेलिना जेटली फूलों वाली साड़ी के साथ लाल रंग का डीप नेक ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। वह अपने किसी करीबी को राखी बांधती और मिठाई खिलाती दिखाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने कृति सैनन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रक्षाबंधन जैसे हिंदू त्योहार पर इस तरह का पहनावा संस्कृति और परंपरा का अपमान है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की आलोचना शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
सेलिना जेटली के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने सवाल उठाया कि विवाद बढ़ने के बावजूद बॉलीवुड बार-बार ऐसी गलतियां क्यों दोहरा रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने बॉलीवुड पर हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। एक अन्य यूजर ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड की आलोचना की। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं और आरोप हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…