Kuldeep Yadav Marriage News: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी मसूरी में एक निजी समारोह में होगी, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ भारतीय टीम के कुछ साथी खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।
साल 2025 में आईपीएल के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने सगाई की थी। पिछले साल नंबवर में दोनों की शादी की खबर आई, लेकिन कुलदीप के टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने के चलते शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुलदीप यादव 14 मार्च को मंसूरी में मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे।
कुलदीप यादव के एक रिश्तेदार के मुताबिक 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई जाएंगी। इसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक रिजॉर्ट में विवाह समारोह आयोजित होगा। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। इस खास मौके पर भारतीय टीम के कुछ साथी खिलाड़ियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।
ये भी पढ़ें: 131 करोड़ रुपए का ऐलान, T20 वर्ल्ड कप जीतते ही BCCI ने टीम इंडिया पर बरसाया इतिहास का सबसे बड़ा इनाम
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…