Kumkum Bhagya
Kumkum Bhagya: ज़ी टीवी का चर्चित शो ‘कुमकुम भाग्य’, जो साल 2014 में शुरू हुआ था, अब बंद होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस लंबे समय से चल रहे शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को प्रसारित किया जाएगा। एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस धारावाहिक ने 11 वर्षों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन अब यह शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इस शो को बंद करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया हैं।
शुरुआत में सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की जोड़ी ने प्रज्ञा और अभि के किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद कहानी में कई बार पीढ़ी दर पीढ़ी बदलाव हुआ और कलाकारों की नई फौज ने शो को आगे बढ़ाया। मुग्धा चापेकर, कृष्णा कौल, राची शर्मा, अबरार काज़ी, प्रनाली राठौड़ और नमिक पॉल जैसे कलाकारों ने बाद में शो की कमान संभाली और दर्शकों को जुड़े रहने का कारण दिया।
कुमकुम भाग्य धारावाहिक प्रसिद्ध अंग्रेज़ी लेखिका जेन ऑस्टेन के उपन्यास ‘Sense and Sensibility’ से प्रेरित था और इसमें रिश्तों, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया था। हालांकि बीते कुछ समय से शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली, जिससे निर्माताओं और चैनल ने इसे बंद करने का कठिन निर्णय लिया। शो के बंद होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस उदासी के साथ अपने चहेते किरदारों को विदाई देने की बातें कर रहे हैं। इस शो ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाई थी और लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी।
ये भी पढे: भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की कहानी…फरहान अख्तर की फिल्म “120 बहादुर” का टीजर रिलीज
अब जब यह सीरियल बंद होने जा रहा है, तो यह एक युग के अंत जैसा है। एकता कपूर के लिए यह शो हमेशा खास रहेगा, क्योंकि इसने उनकी प्रोडक्शन कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और दर्शकों को भी एक यादगार सफर दिया।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…