देश

Sushma Swaraj पुण्यतिथि : नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शाह ने कहा – अपने कार्यों से हमेशा की जाएंगी याद..

Sushma Swaraj Death Anniversary : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज छवीं पुण्यतिथि है। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज के साथ-साथ सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुषमा जी के योगदान को याद किया और उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया।

पद्म विभूषण से थी सम्मानित

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुषमा स्वराज का विनम्र अभिवादन करते हुए कहा कि वह भाजपा की वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित थीं। उनकी स्मृति को नमन करते हुए गडकरी ने उनके कार्यों को याद किया।

हर भारतीय के लिए प्रेरणा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुषमा स्वराज को उनकी ओजस्वी वाणी, ज्ञान और मधुर स्वभाव के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में उच्च मानदंड स्थापित किए, जो हमेशा याद रहेंगे। उनकी निष्ठा, स्पष्टता और राष्ट्र प्रथम की भावना हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।

अपने कार्यों से हमेशा याद की जाएंगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज को ओजस्वी वक्ता और प्रभावशाली नेता बताया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन लोक कल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की मदद की और अपने कार्यों से हमेशा याद की जाएंगी।

सौम्यता और सादगी की मिसाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुषमा स्वराज को सौम्यता और सादगी की मिसाल बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ अपना जीवन देश सेवा में समर्पित किया। संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान प्रेरणादायी है।

उनके व्यवहार में झलकता था मां की ममता

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुषमा स्वराज को अपनी श्रद्धेय दीदी कहकर याद किया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के जाने के छह साल बाद भी उनकी मौजूदगी महसूस होती है। उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार झलकता था। वह अपने कार्यों और विचारों से हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। उन्होंने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े : RBI ने REPO Rate में नहीं किया कोई बदलाव, EMI पर कोई राहत नहीं..

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

5 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

8 hours ago