Kutch Road Accident: गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। खावड़ा के पास सोलर पार्क की ओर जा रहा एक ट्रक बोलेरो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार 7 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 15 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सामने आए दृश्यों में लोग मदद के लिए चिल्लाते नजर आए।
गुजरात में तीन दिन के भीतर दूसरा बड़ा हादसा
इससे पहले मंगलवार को गुजरात के भावनगर जिले में तलाजा राजमार्ग पर भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई थी। बोलेरो में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के कर्मचारी थे।
मोरबी में ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को रौंदा
गुजरात के मोरबी में भी तेज रफ्तार ट्रक से दर्दनाक हादसा हुआ था। कच्छ-मोरबी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को रौंद दिया, जिसमें 23 भेड़ों और दो बकरियों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा जानवर घायल भी हुए थे। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हादसे के बाद पशुपालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: गुजरात में 25 लाख के नोटों से सजे गणपति बप्पा, पहली बार सजावट में अमेरिकी डॉलर भी शामिल
गुजरात BJP सरकार पर खड़गे के गंभीर आरोप, बोले- 90% पानी पीने लायक नहीं

