मनोरंजन

टीवी रेडियो पर धमाका: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने TRP चार्ट पर मारा बाजी, ‘अनुपमा’ को छोड़ा पीछे

Explosion On TV Radio: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने 29 जुलाई, 2025 को अपनी शानदार शुरुआत की। पहले एपिसोड ने 2.5 TVR यानी टीआरपी रेटिंग हासिल की, जो पिछले पांच साल में किसी भी हिंदी मनोरंजन शो का सबसे सफल लॉन्च था। पहले सप्ताह भी यह सीरियल नंबर 1 पर बना रहा, लगभग 2.3 टीआरपी के साथ ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लंबे समय तक टॉप पर रहने वाले शोज को पीछे छोड़ा।

पीछे छोड़े गए लोकप्रिय शोज

‘अनुपमा’ को प्रसिद्धि मिलते हुए भी यह शो पीछे रह गया, जबकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को भी मात मिली, टीआरपी में क्रमशः लगभग 2.1 और 2.0 रेटिंग मिली।

स्मृति ईरानी का रिएक्शन

स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे टीआरपी पर ज्यादा फोकस नहीं कर रही हैं, क्योंकि अब शो OTT प्लेटफॉर्म (Jio Hotstar) पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले उस शो की रेटिंग 31 तक पहुंची थी, जो आज के दौर में बहुत मुश्किल है।  इस रीबूट में एकता कपूर ने पुराने किरदारों जैसे तुलसी-मिहिर, करण व अन्य प्रिय पात्रों को फिर से पर्दे पर लाया, जिससे दर्शकों की भावनात्मक जुड़ाव बना रहा। लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं कि “ये शो देखना घर लौटने जैसा लगता है”। कई पुराने दर्शकों ने भी कहा कि वे इस शो को देखकर ‘कृष्णा तुलसी’ और ‘मिहिर-तुलसी’ की केमिस्ट्री को मिस नहीं कर रहे, क्योंकि नया कास्ट भी दमदार है।

कहानी में ट्विस्ट और नया ड्रामा

सीरियल का रीबूट वर्जन पुराने स्टाइल की भावनाओं को आज की फैमिली ड्रामा शैली के साथ पेश करता है। शो में रिश्तों की गहराई, राजनीतिक, और पारिवारिक उलझनों को नए सिरे से दिखाया गया है, जिससे युवा दर्शक भी जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tariff पर पीएम मोदी का करारा जवाब, ‘किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा भारत’

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago