उत्तर प्रदेश

‘रक्षा’ के पर्व पर ‘बंधन’ नहीं रहा किराए का, सीएम योगी ने 8 सालों में 1.23 करोड़ बहनों को दी फ्री बस सेवा

Yogi Adityanath Plan : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को दी जा रही मुफ्त बस यात्रा की सुविधा नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान की मिसाल बन चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2017 में शुरू की गई यह योजना आज आठ वर्षों बाद एक सशक्त परंपरा का रूप ले चुकी है। इस पहल का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों तक सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक यात्रा की सुविधा देना रहा है, जिससे वे इस त्योहारी रिश्ते को पूरी गरिमा के साथ निभा सकें।

आठ साल में 1.23 करोड़ महिलाओं ने उठाया लाभ

2017 से 2024 तक रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की 1,23,30,194 माताओं और बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया है। इस दौरान राज्य सरकार ने ₹101.42 करोड़ की टिकट लागत वहन की है। यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण, पिछड़े और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हुई है, जिन्हें पहले आर्थिक कारणों से यात्रा करने में कठिनाई होती थी।

रक्षाबंधन पर संवेदनशील पहल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार भी 8 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। सरकार ने यह दिखाया है कि रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों की सुरक्षा और सुविधा का वचन भी है — जिसे निभाने में यूपी सरकार पीछे नहीं रही।

हर साल बढ़ा महिलाओं का जुड़ाव

योजना की शुरुआत में जहां 2017 में 11.16 लाख महिलाओं ने इसका लाभ उठाया, वहीं 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 29.29 लाख तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वोच्च रहा। वर्ष 2024 में भी लगभग 19.78 लाख महिलाओं ने इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा की।

सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक

इस योजना को महिलाओं ने “सम्मान का तोहफा” बताया है। यह न केवल आर्थिक राहत देता है, बल्कि उन्हें समाज में गरिमा और बराबरी का एहसास भी कराता है। मुख्यमंत्री की यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी और प्रेरणादायक कदम है।

वर्षवार आंकड़े (महिलाएं और टिकट लागत):

वर्ष लाभार्थी महिलाएं टिकट लागत (₹ करोड़)
2024 19,78,403 19.87
2023 29,29,755 27.66
2022 22,32,322 18.98
2021 9,63,466 8.91
2020 7,36,605 4.82
2019 12,04,085 7.68
2018 11,69,226 7.41
2017 11,16,332 6.08

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस संवेदनशील पहल ने यह सिद्ध किया है कि सरकारें अगर चाहें तो पर्वों को महज उत्सव नहीं, बल्कि सशक्त सामाजिक बदलाव का माध्यम बना सकती हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago