ladakh violence
ladakh violence : लद्दाख में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। अब उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
गीतांजलि ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को अवैध और असंवैधानिक बताया है। उनका कहना है कि शांति पूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले उनके पति को बिना उचित आधार के हिरासत में रखा गया है।
गौरतलब है कि 26 सितंबर को लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने वांगचुक को हिरासत में लेते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाया था।
ये भी पढे़ – कोटा में दुनिया का सबसे बड़ा 215 फीट रावण पुतले का होगा ऐतिहासिक दहन
मामला सुप्रीम कोर्ट (ladakh violence) तक पहुंचने के बाद अब यह देखने होगा कि अदालत इस गिरफ्तारी को लेकर क्या रुख अपनाती है। लद्दाख में चल रहा यह आंदोलन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और सोनम वांगचुक इसके प्रमुख चेहरों में से एक हैं।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…